Wednesday, March 19, 2025
spot_img
HomeFARRUKHABAD NEWSदुःखद हादसा: करंट लगने से मासूम भाई-बहन की दर्दनाक मौत

दुःखद हादसा: करंट लगने से मासूम भाई-बहन की दर्दनाक मौत

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) घर में टब में पानी भरकर नहा रहे सगे मासूम भाई-बहनों की करंट लगने से दर्दनाक मौत हो गयी| जिससे परिजनों में चित्कार मच गयी|

थाना मऊदरवाजा के मोहल्ला सर्वेदय नगर निवासी नमो: चतुर्वेदी नोयडा में रहकर पुरोहित का कार्य करते है | सर्वोदय नगर घर पर उनके पिता अवधेश चतुर्वेदी, पत्नी काजल, 6 वर्षीय पुत्र युवराज, 8 वर्षीय पुत्री अन्नया उर्फ किट्टू व 12 वर्षीय पुत्री अवंतिका रह रहीं हैं| नमो: के चाचा सुशील ने बताया कि युवराज व उसकी बहन अनन्या घर के दूसरी मंजिल पर टब में पानी भरकर नहा रहे थे| अचानक उन्हें करंट लग गया | जिससे दोनों भाई-बहनों की मौके पर ही मौत हो गयी | काफी देर बाद जब उनकी माँ काजल देखने गयीं तोदोनों भाई-बहन मृत पड़े मिले| जिससे परिजनों में कोहराम मच गया| थानाध्यक्ष बलराज भाटी नें बताया कि मामले की जानकारी नही है| परिजनों की तरफ से जानकारी मिलने पर विधिक कार्यवाही की जायेगी|

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments