Wednesday, March 19, 2025
spot_img
HomeCRIMEविवाद में पथराव, कई घायल

विवाद में पथराव, कई घायल

फर्रुखाबाद:(कमालगंज संवाददाता) होली के दौरान हुए विवाद नें खूनी रंग ले लिया| जिसके चलते जमकर पथराव किया गया| जिसमे कई लोग जख्मी भी हुए | पुलिस नें मौके पर आकर जाँच पड़ताल की|
थाना क्षेत्र के ग्राम लखमीपुर में होली के दौरान हुए विवाद ने बड़ा रूप ले लिया| रविवार शाम को जमकर पथराव हुआ| जिससे अफरा-तफरी मच गयी| पथराव से कई घायल भी हुए| सूचना मिलने थाना प्रभारी राजीव कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पंहुचे और जाँच पड़ताल की | पुलिस ने घायलों को मेडिकल के लिए भेजा | प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार ने बताया कि मामले की जाँच की जा रही है| घायलों का मेडिकल कराया जा रहा है|

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments