फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) भाजपा आला कमान पूर्व से ही किसी विवाद से बचने के लिए अंतिम समय तक गोपनीयता बरकरार करनें की कोशिश हो रही है| लिहाजा बीजेपी के नये जिलाध्यक्ष के नाम की पीडीएफ वर्तमान जिलाध्यक्ष के व्हाट्स एप पर प्रदेश द्वारा भेजी जायेगी|
दरअसल कार्यक्रम के हिसाब से रविवार 16 मार्च को भाजपा जिला मुख्यालय आवास विकास में पूर्व केन्द्रीय मंत्री भानु प्रताप सिन्घ वर्मा, जिला चुनाव अधिकारी सुमन चतुर्वेदी , चुनाव पर्यवेक्षकविंध्यवासिनी कुमार की मौजूदगी में घोषणा की जायेगी|भाजपा जिला कार्यालय पर दोपहर 12 बजे पार्टी के निवर्तमान
जिलाध्यक्ष व अन्य पदाधिकारियों के भाषण होगे| इसके बाद नये जिलाध्यक्ष के नाम की घोषणा की जायेगी| आपसी खींचतान व सामाजिक समीकरण ठीक से बैठाने के लिए इस बार जिलाध्यक्ष का नाम चौकानें वाला हो सकता है| जिले के कई बड़े नेताओ की साख भी दांव पर है|