Saturday, April 19, 2025
spot_img
HomeACCIDENTकरंट लगने से रिटायर्ड पुलिस कर्मी के पुत्र की मौत

करंट लगने से रिटायर्ड पुलिस कर्मी के पुत्र की मौत

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) होली पर डीजे बजाने के लिए केबिल डाल रह रिटायर्ड पुलिस कर्मी के पुत्र की मौत हो गयी| जिससे त्योहार की खुशियां मातम में बदल गयी| पुलिस ने मौके पर आकर जाँच पड़ताल की|

थाना कादरी गेट के ग्राम देवरामपुर निवासी नाहर सिंह यादव पुलिस विभाग में चालक पद से रिटायर्ड हुए थे| उनका पुत्र 35 वर्षीय अरुण उर्फ सीटू होली पर डीजे बजनें के लिए केबिल ठीक कर रहा था| उसी दौरान अचानक करंट लगने से उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी| जिसे परिजनों में कोहराम मच गया| मृतक चार भाई सबसे छोटा था| मृतक के तीसरे नम्बर के भाई आलोक यादव की लगभग दो साल पूर्व ट्राली पलटने से मौत हो गयी थी| मृतक कार चालक था| मृतक की माँ सरला यादव व पत्नी सीता यादव का रो-रो कर बुरा हाल हो गया| मृतक सीटू के दो पुत्रियाँ हैं| सूचना मिलने पर आईटीआई चौकी प्रभारी विशेष कुमार मौके पर पंहुचे और जाँच पड़ताल की|






RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments