Thursday, April 10, 2025
spot_img
HomeEDUCATION NEWSमहिलाओं व बेटियों का किया सम्मान

महिलाओं व बेटियों का किया सम्मान

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन स्वर्गीय ब्रह्मदत्त स्टेडियम के ऑडिटोरियम हॉल में किया गया। जिसमे ख्याति प्राप्त महिलाओं एवं बेटियों को पुरस्कृत किया गया। इसके साथ ही सरकार के द्वारा महिलाओं के लिए किये जा रहे कार्यों के विषय में भी अवगत कराया गया|
कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष मोनिका यादव, विधायक अमृतपुर सुशील शाक्य, विधायक भोजपुर नागेन्द्र सिंह, विधायक कायमगंज डॉ. सुरभि गंगवार, नगर पालिका अध्यक्ष वत्सला अग्रवाल, जिलाध्यक्ष भाजपा रूपेश गुप्ता, पूर्व राज्य महिला आयोग सदस्य मिथलेश अग्रवाल नें मां सरस्वती जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। जनपद में विभिन्न क्षेत्रों जैसे शिक्षा, चिकित्सा, उद्योग, खेल, संगीत आदि में ख्याति प्राप्त महिलाओं एवं बेटियों को पुरस्कृत किया गया। इसके साथ ही जनपद के विभिन्न सरकारी विभागों में अपनी उत्कृष्ट सेवाओं से कीर्तिमान स्थापित कर रही महिला कार्मिकों को भी पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। एनएकेपी इण्टर कॉलेज फर्रुखाबाद की छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना एवं नारी सशक्तिकरण पर मनमोहक प्रस्तुति दी गई। कक्षा 3 की बालिका अविका सिंह ने देशभक्ति नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। कक्षा 3 की बालिका अविका सिंह ने देशभक्ति नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। मुख्य विकास अधिकारी अरविन्द कुमार मिश्र, अपर जिलाधिकारी सुभाष चन्द्र प्रजापति, जिला विकास अधिकारी सुनील तिवारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी अनिल चन्द्र रहे | संरक्षण अधिकारी सचिन सिंह द्वारा कार्यक्रम का सफल संचालन किया गया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments