Saturday, April 26, 2025
spot_img
HomeFARRUKHABAD NEWSखबर का असर: सपा सुप्रीमो व जिलाध्यक्ष का फोटो बैनर पर ना...

खबर का असर: सपा सुप्रीमो व जिलाध्यक्ष का फोटो बैनर पर ना लगाने वालों पर होगी कार्यवाही

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल के जनपद आगमन पर पार्टी नेताओं द्वारा लगाये गये होर्डिंग पर सपा जिलाध्यक्ष व सपा सुप्रीमों अखिलेश यादव का फोटो ना होनें की खबर जेएनआई नें प्रमुखता से प्रकाशित की गयी थी| जिसको संज्ञान में लेकर जिला संगठन नें कार्यवाही की तैयारी कर ली है|

दरअसल पूर्व सपा प्रदेश अध्यक्ष व फतेहपुर से सांसद नरेश उत्तम पटेल नें जनपद आगमन पर पार्टी के कई नेताओं नें आवास-विकास , शमसाबाद के फैजबाग आदि जगहों पर स्वागत के लिए अपना बड़ा फोटो लगाकर बैनर लगाये गये थे| लेकिन कई होर्डिंग में सपा सुप्रीमों अखिलेश यादव, सपा प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल व सपा जिलाध्यक्ष चन्द्रपाल यादव का फोटो नही लगाया गया| जबकि खुद का फोटो और सपा में मिला पदनाम बड़ा-बड़ा लिखा गया था| खबर को जेएनआई नें प्रमुखता से प्रकाशित किया था| जिसके बाद सपा जिलाध्यक्ष चन्द्रपाल यादव नें जिला महासचिव इलियास मंसूरी को पदाधिकारियों को चिन्हित कर नोटिस जारी करनें के निर्देश दिये| जिलाध्यक्ष नें बड़ी कार्यवाही के संकेत भी दिये हैं|
सपा जिलाध्यक्ष चन्द्पाल यादव नें बताया कि बैनरों पर सपा सुप्रीमों व जिलाध्यक्ष का फोटो ना लगाना अनुशासनहीनता है| लिहाजा कार्यवाही की जा रही है|

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments