Friday, April 25, 2025
spot_img
HomeFARRUKHABAD NEWSसपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत बैनरों से पार्टी के बड़े...

सपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत बैनरों से पार्टी के बड़े नेताओं की फोटो गायब

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल के स्वागत के लिए जनपद भर में लगाये गये बैनरों से सपा के बड़े प्रमुख नेताओं के फोटो गायब दिखे| जिसकी जिले में जमकर चकचक हो रही है|
दरअसल जनपद में एक सपा नेता के प्रतिष्ठान का शुभारम्भ करने पंहुचे सपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व फतेहपुर से सांसद नरेश उत्तम पटेल के स्वागत के लिए पार्टी के एक उपाध्यक्ष व एक छात्र सभा के पदाधिकारी सहित कई पदाधिकारियों नें सपा सांसद के गुजरने वाले रास्ते पर बड़े -बड़े होर्डिंग-बैनर लगवाये| जिस पर कई होर्डिगों में जिलाध्यक्ष चन्द्रपाल यादव से लेकर सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव एक की फोटो का सुफडा साफ नजर आया| कुछ बैनरों में सपा सुप्रीमो और सपा प्रदेश अध्यक्ष की तस्वीर लगायी गयी लेकिन जिलाध्यक्ष चन्द्रपाल यादव का फोटो गायब दिखा| होर्डिंग लगानें में भी गुटबाजी नजर आयी| जिलाध्यक्ष चन्द्रपाल का फोटो तो लगभग किसी भी बैनर पर नजर नही आया| सपा जिलाध्यक्ष चद्रपाल सिंह यादव नें बताया कि बड़े नेताओं का फोटो लगना चाहिए था| मामले को दिखवाया जायेगा|

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments