फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) जिला बार एसोसिएशन की देर रात तक चली मतगणना के बाद वरिष्ठ अधिवक्ता शशिभूषण दीक्षित अध्यक्ष व सचिव पद पर कुंबर सिंह यादव नें जीत दर्ज करायी| जिससे कचेहरी परिसर में जश्न का माहौल नजर आया|
बार एसोसिएशन के चुनाव में अध्यक्ष पद पर शशिभूषण दीक्षित, सचिव के पद पर कुंवर सिंह यादव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष के पद पर अनूप सिंह शाक्य, कनिष्ठ उपाध्यक्ष के पद पर बृजेश सिंह राठौर, अरविन्द कुमार वर्मा, सलीम राजा, संयुक्त सचिव सचेंद्र प्रताप सिंह, देवेंद्र सिंह यादव, कोषाध्यक्ष के पद पर विनीत कटियार ने जीत हासिल की| बार एसोसिएशन के नये पदाधिकारियों की जीत पर अधिवक्ताओं नें जमकर नारेबाजी की| ढोल-नगाड़ो उनका स्वागत कर उत्साहबर्धन किया गया|
यह हुए निर्विरोध निर्वाचित
संयुक्त सचिव महिला प्रियंका अग्निहोत्री, उपाध्यक्ष महिला रंजना, कार्यकारणी सदस्य वरिष्ठ बृजेश शर्मा, सुभाष चन्द्र सोमबंशी, मो. अलीम , शाहजाद अली व कार्यकारिणी सदस्य कनिष्ठ संदीप कुमार, शिव प्रताप सिंह, देवर्षि राजपूत, अभिषेक वर्मा, आशीष गुप्ता, विरमा राजपूत, सोनी बौद्ध