Monday, April 21, 2025
spot_img
HomeACCIDENTकार ने ई रिक्शा को ठोंका, रेलवे लाइन की दीवार भी ध्वस्त,...

कार ने ई रिक्शा को ठोंका, रेलवे लाइन की दीवार भी ध्वस्त, पीडब्लूडी की रिटायर्ड महिला कर्मी की मौत

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) तेज रफ्तार कार नें ई-रिक्शा को जोरदार टक्कर मारने के साथ ही रेलवे की दीवार को भी क्षतिग्रस्त कर दिया| ई-रिक्शा चालक व उस पर सबार महिला हादसे में घायल हो गये| दोनों को लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया| गम्भीर रूप से घायल महिला को हायर सेंटर रिफर किया गया| हायर सेंटर ले जाते हुए मार्ग में महिला की मौत हो गयी
कोतवाली फतेहगढ़ के दुर्गा कालोनी हनुमान मन्दिर के निकट निवासी 65 वर्षीय गीता चौरसिया पत्नी उमा शंकर अपने पौत्र 22 वर्षीय सावन पुत्र राजू चौरसिया के साथ बैंक के काम से ई-रिक्शा पर सबार होकर आवास विकास जा रहीं थी| गीता चौरसिया पीडब्लूडी ग्रुप डी से रिटायर थी| नेकपुर पुल के नीचे सामने से आ रही कार नें ई-रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी| कार ने टक्कर मारकर रेलवे लाइन की दीवार को भी क्षतिग्रस्त कर दिया| दुर्घटना में ई-रिक्शा चालक विजेंद्र सिंह निवासी चित्रकूट राजेपुर व ई-रिक्शा सबार गीता चौरसिया घायल हो गयीं| मौके से गुजर रहे असम राइफल के जवान वीरेंद्र सिंह यादव ने दोनों घायलों को तड़पते देखा| वह दोनों को ई-रिक्शा से लोहिया अस्पताल लेकर पंहुचे तो चिकित्सक नें हालत गंभीर होनें पर गीता चौरसिया को रेफर कर दिया| कानपुर ले जाते समय कमालगंज में गीता नें दम तोड़ दिया| दुर्घटना के दौरान मौके पर जाम भी लग गया| जिसके बाद ट्राफिक पुलिस नें यातायात सामान्य किया|

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments