Monday, April 14, 2025
spot_img
HomeFARRUKHABAD NEWSफर्रुखाबाद में गंगा एक्सप्रेस-वे व आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे लिंक के लिए 900 करोड़...

फर्रुखाबाद में गंगा एक्सप्रेस-वे व आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे लिंक के लिए 900 करोड़ का प्रावधान

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) जनपद फर्रुखाबाद में पहली बार सरकार की किसी योजना का सीधा लाभ मिलता नजर आ रहा है| सीएम योगी की घोषणा को मूर्ति रूप देने के लिए प्रदेश सरकार के पेश किये गये बजट में फर्रुखाबाद में गंगा एक्सप्रेस-वे व आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे के लिंक के लिए ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे निर्माण को 900 करोड़ रूपये का प्रावधान किया गया है|
दरअसल गंगा एक्सप्रेस-वे जनपद से चले जानें से लोगों में काफी मायूसी थी| जिसको लेकर तमाम प्रयास भी किये गये, लेकिन तकनीकी कमियाँ बताया गंगा एक्सप्रेस-वे जनपद के हाथ से खिसक गया | शहर के क्रिश्चियन कालेज मैदान पर भाजपा की जन विश्वास यात्रा की सभा को 29 दिसंबर 2021 को संबोधित किया था| मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा था कि भाजपा की सरकार दोबारा बनने दीजिए, गंगा एक्सप्रेस-वे के लिंक को बनाने का कार्य सरकार करेगी। लिहाजा उनकी घोषणा नें 20 फरवरी को मूर्ति रूप लिया, जब बजट में ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे निर्माण को 900 करोड़ रूपये का प्रावधान किया गया|
कांग्रेस कार्यवाहक जिलाध्यक्ष शकुंतला गौतम नें जेएनआई को बताया कि यदि सरकार नें लिंक का बजट दिया है तो यह अच्छी बात है| लिंक मिलनें से बड़े शहरों में आनें जानें के लिए अब सहुलियत होगी|
सपा जिलाध्यक्ष चद्रपाल यादव नें जेएनआई को बताया कि सरकार का बजट ढोल के भीतर पोल है| पिछली बार का बजट आधा ही कर पाए| इस बार फिर बजट की लालीपॉप देकर दिखाया किया गया है| सरकार जो कहती है उसका उल्टा ही समझें| भाजपा जिलाध्यक्ष रुपेश गुप्ता ने जेएनआई को बताया कि जनपद को बड़ी सौगात सीएम योगी नें दी है| लिहाजा अब जनपद भी विकसित जिलों में शामिल होगा| जनपद लोग जल्द ही ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे पर फर्राटा भरेंगे|

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments