फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) एआरटीओ कार्यालय निर्माण में सरिया की गुणवत्ता खराब मिलनें से अपर परिवहन आयुक्त नें नाराजगी जाहिर की| उन्होंने गुणवत्ता से कोई खिलबाड़ ना करनें के सख्त निर्देश दिये|
मोहम्मदाबाद के ताजपुर मार्ग पर सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी कार्यालय का निर्माण चल रहा है| सोमवार को विभाग के अपर परिवहन आयुक्त आर.आर सोनी निर्माणाधीन कार्यालय का निरीक्षण करनें पंहुचे| जहाँ उन्होंने निर्माण कार्य की गुणवत्ता को परखा| उन्हें निर्माण के दौरान लगायी जा रही सरिया गुणवत्ता पूर्ण नही मिली| जिस पर उन्होंने नाराजगी जाहिर की | इसके बाद अपर आयुक्त एआरटीओ कार्यालय नेकपुर कला फतेहगढ़ पंहुचे| जहाँ उन्होंने विभिन्य पटलों के लिपिकों के बारे में जानकारी ली| जहाँ उन्हें विभागीय कर्मियों की कमी मिली| उन्होंने कार्यालय की व्यवस्था बेहतर करने निर्देश दिये| इस दौरान एआरटीओ प्रशासन बिजेंद्र नाथ चौधरी, एआरटीओ प्रवर्तन सुभाष राजपूत रहे|
एआरटीओ कार्यालय निर्माण में सरिया की गुणवत्ता मिली खराब
RELATED ARTICLES