Sunday, April 13, 2025
spot_img
HomeLUCKNOWप्रदेश में फिर बड़ा बदलाव,22 पीसीएस अधिकारियों की तैनाती में फेरबदल

प्रदेश में फिर बड़ा बदलाव,22 पीसीएस अधिकारियों की तैनाती में फेरबदल

लखनऊ:उत्तर प्रदेश में एक बार फिर प्रशासनिक महकमे में बड़ा फेरबदल किया गयाा है। योगी सरकार ने बुधवार देर रात 22 पीसीएस अफसरों की तैनाती में फेरबदल किये है,इस फेरबदल में कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

जिसमे नीलम को संयुक्त निदेशक उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण निदेशालय से अपर निदेशक चिकित्सा शिक्षा निदेशालय,राम भरत तिवारी को अपर निदेशक चिकित्सा शिक्षा निदेशालय से अपर आयुक्त लखनऊ मंडल,दुर्गेश मिश्रा को अपर नगर आयुक्त नगर निगम गोरखपुर से अपर जिलाधिकारी (वित्त राजस्व) मुरादाबाद,अनिल कुमार को नगर मजिस्ट्रेट मेरठ से अपर जिलाधिकारी (वित्त राजस्व) बलिया,दुष्यन्त कुमार मौर्य को अपर नगर आयुक्त वाराणसी से अपर जिलाधिकारी (वित्त राजस्व) कानपुर देहात,अरविन्द कुमार को प्रधान प्रबंधक सहकारी चीनी मिल संघ पिपराइच से गोरखपुर- अपर जिलाधिकारी (वित्त राजस्व) शाहजहांपुर,सतोष कुमार राय को उपजिलाधिकारी गाजियाबाद से अपर जिलाधिकारी (भूमि अध्याप्ति) कानपुर नगर,कमलेश कुमार गोयल को उपजिलाधिकारी बुलंदशहर से अपर जिलाधिकारी (भूमि अध्याप्ति) लखनऊ,नवीन कुमार श्रीवास्तव को अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) मैनपुरी से नगर मजिस्ट्रेट मेरठ,प्रखर उत्तम को उपजिलाधिकारी गाजीपुर से अपर नगर आयुक्त गोरखपुर,संगम लाल को उपजिलाधिकारी आगरा से अपर नगर आयुक्त वाराणसी, नवदीप शुक्ला को उपजिलाधिकारी रायबरेली से प्रधान प्रबंधक सहकारी चीनी मिल संघ पिपराइच गोरखपुर,पंकज कुमार सक्सेना को उपजिलाधिकारी सीतापुर से उपसचिव उत्तर प्रदेश विकास सम्पदा विनियामक प्राधिकरणक्षेत्रीय कार्यालय गौतमबुद्धनगर, दीपक कुमार को उपजिलाधिकारी सहारनपुर से संयुक्त सचिव बरेली विकास प्राधिकरण,अनुज नेहरा को उपजिलाधिकारी गौतमबुद्धनगर से सहायक नगर आयुक्त वाराणसी,विपिन कुमार शिवहरे को उपजिलाधिकारी हमीरपुर से विहित प्राधिकारी लखनऊ विकास प्राधिकरण,अनिल कुमार सिंह को उपजिलाधिकारी आगरा से उप आवास आयुक्त मेरठ,सुरेन्द्र बहादुर सिंह को उपजिलाधिकारी कानपुर नगर से संयुक्त सचिव आगरा विकास प्राधिकरण, मांगे राम चौहान को उपजिलाधिकारी, बिजनौर से उप आवास आयुक्त,मुख्यालय लखनऊ,प्रभाकर सिंह को उपजिलाधिकारी कुशीनगर से नजूल अधिकारी लखनऊ विकास प्राधिकरण,ऋषभ वर्मा को उपजिलाधिकारी कानपुर नगर से उपजिलाधिकारी/सक्षम प्राधिकरण गेल इंडिया लिमिटेड,प्रवीण यादव को उपजिलाधिकारी/सक्षम प्राधिकरण गेल इंडिया लिमिटेड से उपजिलाधिकारी श्रावस्ती बनाया गया| इस फेरबदल से महकमे में हडकम्प मच गया है|

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments