Monday, April 14, 2025
spot_img
Homeराष्ट्रीयइतिहास में पहली बार राष्ट्रपति भवन में होगी पूनम गुप्ता की शादी

इतिहास में पहली बार राष्ट्रपति भवन में होगी पूनम गुप्ता की शादी

नई दिल्ली:राष्ट्रपति भवन भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का आधिकारिक पता है और अब इतिहास में पहली बार राष्ट्रपति भवन में एक शादी का आयोजन किया जा रहा है|सीआरपीएफ ऑफिसर पूनम गुप्ता अपने मंगेतर अविनाश कुमार, जो खुद सीआरपीएफ में असिस्टेंट कमांडर हैं से राष्ट्रपति भवन में 12 फरवरी 2025 को शादी के बंधन में बधने जा रही है|सूत्रों के मुताबिक राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पूनम को काम में उनकी डेडिकेशन, प्रोफेशनलिज्म और सर्विस के दौरान स्ट्रिक्ट कोड ऑफ कंडक्ट को फॉलो करना आदि चीजों को देखते हुए उन्हें राष्ट्रपति भवन में शादी करने की इजाजत दी है|इस वजह से सीआपीएफ ऑफिसर पूनम गुप्ता राष्ट्रपति भवन में शादी करने वाली पहली महिला हैं और इसी वजह से उन्होंने इतिहास बना दिया|
राष्ट्रपति भवन को सर एडविन लुटियंस की तरफ से डिजाइन किया गया है और यह दुनिया में किसी राष्ट्र प्रमुख का दूसरा सबसे बड़ा निवास स्थान है। पहला इटली का क्विरिनल पैलेस है। 300 एकड़ की संपत्ति पर विकसित, राष्ट्रपति भवन में चार मंजिल और 340 कमरे हैं।इसके अलावा, इसमें प्रसिद्ध अमृत उद्यान, एक संग्रहालय, गणतंत्र मंडप, अशोक मंडप और एक तांबे-मुखी गुंबद भी है। 1948 में, स्वतंत्र भारत के पहले गवर्नर-जनरल, सी. राजगोपालाचारी राष्ट्रपति भवन में रहने वाले पहले भारतीय बने। इन सालों में, कई राष्ट्रपति इस शानदार राज्य भवन में रहे हैं और कई हाई-प्रोफाइल अंतरराष्ट्रीय राजनेताओं की भी राष्ट्रपति भवन में मेजबानी की गई है।
दोनों 12 फरवरी 2025 को राष्ट्रपति भवन के मदर टेरेसा क्राउन कॉम्प्लेक्स में शादी करेंगे और दोनों की शादी में केवल घर के करीबी सदस्य ही शामिल होंगे|

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments