लखनऊ:इन दिनों प्रदेश में मौसम सुहाना बना हुआ है।दिन के समय धूप और रात के समय ठंड पड़ रही है। हालांकि,अब धीरे-धीरे ठंड में कमी आनी शुरू हो गई है। प्रदेश में आने वाले दिनों में मौसम एक बार फिर करवट ले सकता है। मौसम विभाग ने 3 फरवरी से पश्चिमी यूपी में बारिश की सम्भावना जताई है|इससे ठंड में इजाफा देखने को मिलेगा। वहीं तापमान में भी कमी आएगी। ऐसे में बच्चों और बुजुर्गों को गर्म कपड़े पहने रहने और अपनी सेहत का खास ख्याल रखने की सलाह दी गई है।अगले 5 दिनों तक पश्चिमी विक्षोभ का असर यूपी में देखने को मिलेगा। हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं तीन और चार जनवरी को पश्चिमी यूपी में झमाझम बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।
बारिश से फसलों को होगा फायदा:
इस बारिश से किसानों को फायदा मिलेगा|कृषि वैज्ञानिकों के अनुसार इस बारिश से फसलों की प्राकृतिक तरीके से सिंचाई हो जाएगी|दलहनी फसलों को इससे लाभ होगा वहीं सरसों में लगा माहू रोग भी समाप्त हो जाएगा लेकिन ओले पड़ने की संभावना से फसलों के लिए खतरा भी मंडरा रहा है|
मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो रहा है।जिसका असर उत्तर प्रदेश में बारिश के रूप में देखने को मिलेगा। तीन से सात फरवरी के बीच हल्की से मध्यम बारिश होगी। इससे ठंड बढ़ने के भी सम्भावना है|