फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) सेना भर्ती कार्यालय (एआरओ) बरेली की अग्निवीर भर्ती रैली 29 जनवरी से फतेहगढ़ छावनी में चल रही है। भर्ती रैली 6 फरवरी तक चलेगी। रैली का आयोजन मुख्यालय भर्ती क्षेत्र लखनऊ के तत्वावधान में स्टेशन कमांडर फतेहगढ़ छावनी फतेहगढ़ नागरिक प्रशासन के सहयोग से किया जा सका है| शुक्रवार को भी रैली में कुल 842 युवाओं नें हिस्सा लिया |
एआरओ बरेली के क्षेत्र में आने वाले जनपद फर्रुखाबाद, लखीमपुर, संभल, हरदोई, पीलीभीत, सीतापुर, बरेली, बहराइच, बलरामपुर, बदायूं, शाहजहाँपुर, श्रावस्ती के जिन अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन सीईई पास कर लिया है, वे फतेहगढ़ में रैली में भाग ले सकते हैं| सुबह 3 बजे सभी अभ्यर्थियों को स्पोर्ट्स स्टेडियम में एकत्र किया गया। यहां से टोकन देने के बाद सभी को सिखलाईट रेजीमेंट सेंटर के बैरियर से सैन्य क्षेत्र में दाखिल किया गया। अभ्यर्थियों लंबाई मापने के उपरांत माध्यमिक शिक्षा विभाग के शिक्षकाें ने शैक्षिक प्रमाण पत्रों की पड़ताल की। प्रपत्रों की पड़ताल के उपरांत दौड़ के लिए युवकों को करियप्पा मैदान पर ले जाया गया।देश के लिए सेना में भर्ती होनें का जज्बा अभ्यर्थियों के चेहरे पर साफ झलक रहा था| सैन्य भर्ती अधिकारी कि जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को 1151 अभ्यर्थियों को बुलावा पत्र भेजा गया था। 842 युवाओं ने भर्ती प्रक्रिया में भाग लिया। दौड़ में 376 युवा कामयाब रहे।
आगामी दिनों में इन जनपद के युवक रैली में लेंगे भाग
01 फरवरी – लखीमपुर, सीतापुर व बदायूँ (सिर्फ दातागंज तहसील)।
02 फरवरी – बदायूं (केवल बिल्सी, बिसौली, बदायूँ, सहसवान तहसील)।
03 फरवरी – पीलीभीत एवं शाहजहांपुर।
04 फरवरी – बरेली।
05 फरवरी – हरदोई।
06 फरवरी – फर्रुखाबाद
अग्निवीर बनने को रैली में दौड़े 842 युवाओं ने दिखाया उत्साह
RELATED ARTICLES