Friday, February 21, 2025
spot_img
HomeACCIDENTट्रैक्टर पलटने से दो चचेरे भाईयों की मौत

ट्रैक्टर पलटने से दो चचेरे भाईयों की मौत

फर्रुखाबाद:(जहानगंज संवाददाता) ट्रैक्टर पलटने से उस परसबार चचेरे भाईयों की हालत खराब हो गयी| कुछ देर बाद दोनों नें दम तोड़ दिया| जबकि एक बालक घायल हुआ है|
थाना क्षेत्र के ग्राम झसी निवासी सुभाष का ट्रैक्टर काफी दिनों से खड़ा था| सुभाष नें अपने 22 वर्षीय पुत्र करन से ट्रैक्टर को चालू करके चलाकर आनें को कहा | करन नें उस पर अपने चचेरे भाई 12 वर्षीय अनमोल पुत्र सर्वेश व करन का भतीजा 8 वर्षीय मयंक पुत्र रामू व 4 वर्षीय परीक्षा भी बैठा लिया | कच्ची सड़क पर करन ट्रैक्टर चलानें गया तो खड्ड में पलट गया| जिससे करन, अनमोल व मयंक घायल हो गये| लोहिया अस्पताल ले जाते हुए अनमोल व करन नें दम तोड़ दिया| परिजन दोनों के शव लेकर घर पंहुचे| जबकि मयंक को शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया| वहीं ट्रैक्टर पर बैठी बालिका परीक्षा सकुशल बच गयी| सूचना मिलनें पर थानाध्यक्ष जितेन्द्र पटेल पुलिल्स बल के साथ मृतकों के घर पंहुचे और पड़ताल की| मृतक करन की पत्नी रिया व माँ सुशीला देवी, वहीं मृतक अनमोल की माँ शारदा देवी का रो-रो कर बुरा हाल हो गया| थानाध्यक्ष जितेन्द्र पटेल नें जेएनआई को बताया कि दो की मौत हुई है| एक घायल का उपचार चल रहा है|

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments