Sunday, February 16, 2025
spot_img
HomeFARRUKHABAD NEWSपांटून पुल से गंगा में गिरी महिला बाल-बाल बची

पांटून पुल से गंगा में गिरी महिला बाल-बाल बची

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) मौनी अमावस्या पर गंगा स्नान करनें आयी वृद्ध महिला अचानक पांटून पुल से अचानक गंगा में गिर गयी| जिससे मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों उसे सकुशल बाहर निकाल लिया|
शहर कोतवाली के मोहल्ला पक्कापुल निवासी 70 वर्षीय सत्यप्रभा पड़ोसी पुष्पा मिश्रा के साथ मौनी अमावस्या पर गंगा एस्नान करने गयीं थी| उसी दौरान जब वह मेला रामनगरिया के लिए बनाये गये पांटून पुल के ऊपर से गुजर रही थी तभी अचानक वह गंगा में गिर गयी| वृद्ध सत्यप्रभा को गंगा में गिरते देखकर मौके पर मौजूद एसआई मो. अकरम, हेड कांस्टेबल अरबिंद दुबे ने डूबती महिला को बचाया बमुश्किल सकुशल बचा लिया|





RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments