फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) मौनी अमावस्या पर अमृत योग में स्नान करने के लिए शहर के पांचाल घाट पर लाखों श्रद्धालुओं नें आस्था की डुबकी लगाकर पुन्य कमाया| वहीं दूसरी तरफ जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी खुद गंगा की गोद में उतरे और महंत ईश्वर दास महाराज के साथ डुबकी लगाकर जनपद में सुख:शान्ति की कामना की|
बुधवार को अहले सुबह लगभग 5:30 बजे जिलाधिकारी पांचाल घाट दुर्वाषा ऋषि आश्रम पंहुचे और ईश्वरदास महाराज का आशीर्वाद लिया| आश्रम का भ्रमण करनें के बाद उनके साथ गंगा के पवित्र जल में स्नान कर मंगलकामना कर सूर्य को जल अर्पित किया| इसी दौरान उन्होंने नें आश्रम की गायों को गुड आदि भी खिलाया और आश्रम के मन्दिरों के दर्शन किये| उन्होंने गंगा को और साफ व अविरल बनाने की
लोगों से अपील की| अपर जिलाधिकारी सुभाष चन्द्र प्रजापति भी साथ रहे| ईश्वर दास महाराज से जिलाधिकारी नें जनपद के कई मसलों पर वार्ता के साथ ही आध्यात्मिक चर्चा भी की|
आचार्य सर्वेश कुमार शुक्ल नें बताया कि मौनी अमावस्या का योग मंगलवार देर शाम सात बजकर दस मिनट से ही शुरू हो गया। बुधवार शाम 6.27 बजे तक अमावस्या रहेगी। उन्होंने बताया कि यह अमृत योग है। चंद्रमा व सूर्य मकर राशि में और बृहस्पति जब वृष राशि में पहुंचते हैं तो यह पूर्ण योग बनता है। वे बोले, ब्रह्म मुहूर्त का स्नान सुबह चार बजे से शुरू होगा। अखाड़ों का अमृत स्नान भी सुबह पांच बजे से शुरू हो जाएगा और शाम तक चलेगा।
अमृत योग में ईश्वरदास महाराज के साथ डीएम ने गंगा में लगायी डुबकी
RELATED ARTICLES