फर्रूखाबाद:(कायमगंज,अमृतपुर संवाददाता) जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में तहसील कायमगंज में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया| जिलाधिकारी नें आयीं 116 शिकायतें मिलीं जिसमे से मात्रा 14 का मौके पर निस्तारण हो सका|
जिलाधिकारी मौजूदगी में संम्पूर्ण समाधान दिवस में राजस्व विभाग की 21,पुलिस की 38,विकास विभाग की 12,विद्युत विभाग की 25,आपूर्ति 03 व अन्य विभागों की 17, कुल मिलाकर 116 शिकायते प्राप्त हुई, जिनमे से 14 का मौके पर निस्तारण किया गया। जिलाधिकारी ने शिकायतों का शासन की मंशा के अनुरूप प्राथमिकता के आधार पर तय समय सीमा के अंदर निस्तारण करने के आदेश संवंधित अधिकारियो को दिये। विधायक कायमगंज सुरभि गंगवार व जिलाधिकारी द्वारा 25 लाभार्थियों को कंबल, 10 लाभार्थियों को घरौनी, 10 को राशनकार्ड, 4 लाभार्थियों को वरासत प्रमाण पत्र व 2 को संशोधन प्रमाणपत्र प्रदान किये। मुख्य विकास अधिकारी अरविन्द मिश्रा, अपर पुलिस अधीक्षक डा. संजय सिंह आदि रहे|
अमृतपुर में 27 शिकायतों का मौके पर निस्तारण
तहसील अमृतपुर में तहसील दिवस में अपर जिलाधिकारी सुभाष चंद्र प्रजापति की अध्यक्षता में समाधान दिवस आयोजित किया गया| राजस्व विभाग की 12 पुलिस विभाग की 5 विकास विभाग, 6 विद्युत विभाग, 3 चकबंदी समेत 27 प्रार्थना पत्र आये| जिनमें से 2 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया|
सम्पूर्ण समाधान दिवस में पुलिस व राजस्व की सर्वाधिक शिकायतें
RELATED ARTICLES