Wednesday, April 9, 2025
spot_img
HomeCRIME‘ड्रैगन की डोर’ से जिले में भी जा चुकी जान, कई हो...

‘ड्रैगन की डोर’ से जिले में भी जा चुकी जान, कई हो चुके घायल, देखें आंकड़े

फर्रुखाबा:(दीपक शुक्ला) चाइनीज मांझा जानलेवा साबित हो रहा है। रोक के बाद भी दुकानों पर बेधड़क चाइनीज मांझा बिक रहा है। कार्यवाही के नाम पर केबल खानापूर्ति होती है| जिसका परिणाम लोगों को जान तक देकर चुकाना पड़ता है| जनपद में भी चाइनीज मांझा कई घटनाओं को कर चुका है समाचार में लगी तस्वीर अप्रैल 2024 की है जब युवती प्रियंका की गर्दन कट गयी थी|
मानव संग पक्षियों के लिए भी खतरा
जानकारी के मुताबिक प्लास्टिक के डोर पर ट्यूबलाइट, बल्ब आदि के कांच का बुरादा, धातु का बुरादा, अंडे की जर्दी आदि को मिलाकर चाइनीज मांझा तैयार किया जाता है। चाइनीज मांझा बेहद मजबूत होता है। यही वजह है कि लोग इस मांझा को खरीदते हैं, लेकिन मांझा खतरनाक है। इससे कोई फंस जाए तो उसका गला तक कट सकता है। इसके साथ ही इस पर लोहे का बुरादा लगा होता जो अगर किसी बिजली के तार पर लग जाए तो करेंट भी लग सकता है। इसके साथ ही मांझा पक्षियों की जान के लिए भी घातक होता है। हवा में उड़ते पक्षी मांझे से टकराकर घायल व मौत का शिकार हो जाते हैं। खूनी मांझे के बड़े सौदागरों तक नहीं पहुंचा पा रही पुलिसचाइनीज मांझा पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाया हुआ है। पुलिस नें पिछले दिनों कुछ कार्यवाही की भी लेकिन वह कार्यवाही नाकाफी साबित हुई|
जिले में जान भी ले चुकी ड्रैगन की डोर, कई को कर चुका जख्मी
केस 1. बीते 16 अप्रैल 2024 को थाना कादरी गेट के राम लीला गड्डा निवासी प्रियंका सिंह पुत्री स्वर्गीय फूल सिंह बाइक से जा रही थी| उसी दौरान जब वह खुशहाली गार्डन बढ़पुर के निकट पंहुची तो उसकी गर्दन में चाइनीज मांझा फंस गया| जिससे उसकी गर्दन भी बुरी तरह से कट गयी| उसकी गर्दन में 13 टांके लगानें पड़े|
केस 2. बीते 5 सितंबर 2022 को कायमगंज के मोहल्ला चिलांका निवासी 35 वर्षीय प्रवेश कुमार की गर्दन चाइनीज मांझा से कट गयी| जिससे प्रवेश की मौत हो गयी|
केस 3. बीते 26 जनवरी 2023 फतेहगढ़ के मोहल्ला केशव नगर चौरासी निवासी शिक्षक राजेश शर्मा का 25 वर्षीय पुत्र शिवम शर्मा गैस सिलेंडर भरवाने के लिए एजेंसी पर जा रहे थे| सड़क पर चलते समय अचानक शिवम के गले में चाइनीज मांझा फंस गया| इससे बाइक का संतुलन बिगड़ गया| शिवम के गले से तेजी से खून निकला चाइनीज मांझा उसके गले में लिपटा हुआ था, शिवम काे निजी नर्सिंग होम में ले जाया गया| उसका उपचार हुआ|
शहर कोतवाल राजीव पाण्डेय नें बताया की पतंग विक्रेताओं को नोटिस जारी किये गये है| एक मुकदमा दर्ज किया गया है| यदि कोई सूचना मिलती है तो कार्यवाही की जायेगी|
थाना प्रभारी मऊदरवाजा बलराज भाटी नें बताया कि पतंग विक्रेताओं पर पुलिस की कड़ी नजर है| एक अभियोग भी पंजीकृत किया गया है| पुलिस को यदि चाइनीज मांझा मिलता है तो कड़ी कार्यवाही की जायेगी| थाना प्रभारी कादरी गेट आमोद कुमार नें बताया कि पुलिस सख्ती के साथ चायनीज मांझा पर नजर रखे है यदि कोई पकड़ा जाता है तो कानून अपना काम करेगा|
विकास मंच कल करेगा प्रदर्शन
फर्रुखाबाद विकास मंच के जिलाध्यक्ष भईयन मिश्रा के नेतृत्व में जनचेतना पदयात्रा निकाली जा रही है| जिसमे लोगों को जागरूक किया जायेगा|

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments