पंजाब सिखलाई के सैनिक ने पगड़ी से लगाई फांसी

Uncategorized

फर्रुखाबाद: पंजाब प्रांत के सैनिक संतोख सिंह ने बीती रात फतेहगढ़ कैंट एरिया स्थित अपने आवास में फांसी लगाकर जान दे दी| तहसील सदर के नायाव तहसीलदार अशोक कुमार तिवारी ने कर्नलगंज चौकी इंचार्ज अनूप तिवारी के सहयोग से शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिये भिजवाया| घटना की जानकारी मिलने पर सेना के अधिकारी मौके पर पहुंचे| जिन्होंने हादसे की जानकारी सैनिक के घर भिजवायी|

चौकी प्रभारी अनूप ने बताया कि पंजाब जिला संगरूर तहसील धुरी वर्ल्ड वाल निवासी राजविंदर सिंह का २२ वर्षीय पुत्र संतोख सिंह यहाँ सिखलाई रेजीमेंट में ट्रेनिंग कर रहा था| जिसने आज सुबह ४:३० बजे बाथरूम में पगड़ी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली|