Thursday, April 24, 2025
spot_img
HomeFARRUKHABAD NEWSजेएनआई की खबर का असर: भूसे में दबे मिले नंदी, मंदिर को...

जेएनआई की खबर का असर: भूसे में दबे मिले नंदी, मंदिर को कराया गया खाली, रास्ता भी मिला


फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) थाना मऊदरवाजा के ग्राम माधौपुर में प्राचीन शिव मंदिर पर कब्जा की खबर जेएनआई पर प्रकाशित होने के बाद उसका असर देखनें को मिला। खबर के प्रकाशन के बाद दुर्वासा ऋषि आश्रम के महंत ईश्वर दास महाराज, जूना अखाड़ा ब्रह्म चेतन महाराज,हिन्दू महासभा के युवा प्रदेश अध्यक्ष विमलेश मिश्रा आदि पहुंचे।


मन्दिर के मुख्य द्वार में दशको से ताला पड़ा था| उसके भीतर भूसा और कंडे भरे थे। ताला खोलकर हिन्दूमहासभा नेताओं नें जब भीतर देखा तो हर कोई चौक गया| नंदी भूसे और लकड़ियों के नीचे दबे थे| मन्दिर के भीतर गर्भगृह में शिवलिंग का स्थान मिला| लेकिन शिव लिंग गायब था| ग्रामीण महेश आदि का सामान भरा था| जिला प्रशासन की तरफ से नायब तहसीलदार सनी कनौजिया, कानून-गो प्रमोद शुक्ला, लेखपाल सुशील कुमार आदि पंहुचे| उन्होंने जाँच पड़ताल की| जिसके बाद कब्जा किये गये मन्दिर के 18 फीट यानी लगभग 5 मीटर का रास्ता निकाल दिया| जिससे अब मन्दिर को जानें के लिए रास्ता साफ हो गया है।

मन्दिर में लगभग सौ साल बाद सोमवार को होगी पूजा
मन्दिर अब पूरी तरह से खाली करा दिया गया| राजस्व टीम नें ग्रामीणों को चेतावनी दी कि यदि दोबारा मन्दिर में सामान भरा तो मुकदमा दर्ज किया जायेगा| वहीं दुर्वाशा ऋषि आश्रम के महंत ईश्वर दास जी महाराज व हिन्दू महासभा युवा प्रदेश अध्यक्ष विमलेश मिश्रा नें बताया कि सोमवार को मन्दिर में साफ-सफाई के साथ ही विधिवत पूजा अर्चना करायी जायेगी|


ईश्वर दास महाराज व हिन्दू महासभा नें जेएनआई की खबर को सराहा
ईश्वर दास महाराज व हिन्दू महासभा नेता विमलेश मिश्रा नें जेएनआई के द्वारा पूर्व में प्रकाशित की गयी मन्दिर की खबर को सराहा| उन्होंने कहा कि जेएनआई की मुहीम के चलते ही लोगों को मन्दिर कब्जे की जानकारी हुई और मन्दिर कब्जा मुक्त हो सका|
नितिन भारद्धाज,जिला महामंत्री हिन्दू महासभा गौरक्षा प्रकोष्ठ भानु प्रताप सिंह, डॉ. राघवेंद्र अग्निहोत्री, जिलाध्यक्ष हिन्दू महासभा क्रांति पाठक, बीजेपी जिला मंत्री अभिषेक वाथम,दिलीप भारद्वाज, अजय दुबे आदि रहे|

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments