Thursday, April 24, 2025
spot_img
HomeFARRUKHABAD NEWSप्रभु यीशु के जन्म पर गिरजाघरों में प्रार्थना सभाएं

प्रभु यीशु के जन्म पर गिरजाघरों में प्रार्थना सभाएं

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) प्रभु यीशु के जन्म दिवस के रूप में मनाया जाने वाला क्रिसमस का त्योहार जनपद में बुधवार को हर्षोल्लास मनाया गया। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों में स्थित चर्च पर जहां विशेष पूजन-अर्चन हुआ शांता क्लाज ने बच्चों को चाकलेट व उपहार देकर शांति व भाईचारे का संदेश दिया।

बीती रात 12 बजते ही प्रभु यीशु के जन्मोत्सव का उल्लास छा गया। चर्चों की घंटियां बजते ही कैरोल गूंज उठे। गिरजाघरों से लेकर मसीही घरों में प्रभु यीशु के जन्म की खुशी में केक कटे। मेरी क्रिसमस…, जिंगल बेल… जैसे गीत फिजा में गूंज उठे।बुधवार सुबह बढ़पुर स्थित सीएनआई चर्च व छावनी क्षेत्र स्थित ऑल सोल्स चर्च पर पादरी मनोज मसी ने प्रार्थना सभा करायी| प्रार्थना सभा में देश में खुशहाली, अमन-
चैन और भाईचारे की कामना की गई। क्रिसमस ट्री और ईसा मसीह के जन्म से संबंधित चरनी की साज सज्जा विशेष आकर्षण का केंद्र रही। इस दौरान श्रद्धालुओं ने मोमबत्ती जलाकर प्रार्थना सभा में भाग लिया। इस बीच जहां समूचा परिसर सुगंधित फूलों की खुशबू से सुंगधित रहा, वहीं नए परिधानों से सुसज्जित बच्चों में शांता क्लाज से उपहार पाने की होड़ दिखी। बच्चों ने ¨जगल बेल-¨जगल बेल गीत प्रस्तुत कर मौजूद लोगों का मन मोह लिया। जगमगाते बल्ब व गीत संगीत के बीच खुशनुमा माहौल में लोगों ने एक दूसरे को क्रिसमस की बधाई दी। बढ़पुर चर्च में गौरव डेबिड के पुत्र फैडरिक का 32 वां कराया गया| इसके साथ ही मिशन अस्पताल के चर्च में डायरेक्टर नम्रता मल ने प्रार्थना सभा करायी| घुमना व रखा गिरजाघर में पादरी स्टीफन मसीह ने प्रार्थना सभा का आयोजन किया|

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments