Saturday, April 26, 2025
spot_img
HomeFARRUKHABAD NEWSगृहमंत्री अमित शाह के विरोध में सड़क पर उतरी सपा, कलेक्ट्रेट में...

गृहमंत्री अमित शाह के विरोध में सड़क पर उतरी सपा, कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के द्वारा डॉ. भीमराव अंबेडकर पर की गई टिप्पणी का सपा ने जोरदार विरोध किया। सपा सड़क पर उतरी और कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा। सपा जिलाध्यक्ष चंद्रपाल यादव के नेतृत्व में सपा कार्यकर्ता व पदाधिकारी फतेहगढ़ जेएनबी रोड़ तिराहे पर डा. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के सामने एकत्रित हुए। सपा नेताओं ने डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। जिसके बाद सपा सड़क पर आ गए। सपा नेता नाजेबाजी करते हुए जुलूस की शक्ल में कलेक्ट्रेट पहुंचे।
कलेक्ट्रेट का गेट बंद होने पर दिया धरना
जब सपा नेता बड़ी संख्या में कलेक्ट्रेट पहुंचे तो भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। जुलूस के दौरान प्रभारी निरीक्षक सत्य प्रकाश से जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव, पूर्व मंत्री सर्वेश अंबेडकर, राष्ट्रीय सचिव युवजन सभा जितेंद्र यादव (सिरोली) व जिला प्रवक्ता विवेक सिंह यादव से नोकझोंक भी हुई। पुलिस ने पैदल मार्च की अनुमति नहीं दी। जिसके बाद सपा नेता गाड़ियों से डीएन कालेज पहुंचे और वहां से पैदल मार्च करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे, कलेक्ट्रेट का गेट बंद होनें पर सपा नेता धरने पर बैठ गए। बाद में सीओ सिटी ऐश्वर्या उपाध्याय और जिलाध्यक्ष की वार्ता हुई, बाद में कलेक्ट्रेट का गेट खोल दिया गया। जिसके बाद सभी पदाधिकारी भीतर आ गए। समाजवादी पार्टी के नेता हाथ में पट्टिका लिए जिस पर लिखा था ‘डॉक्टर भीमराव का अपमान, नहीं सहेगा हिंदुस्तान’ की पट्टिका लिए सभी नेता एक साथ आगे बढ़ें। बाद में नगर मजिस्ट्रेट संजय बंसल को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान लोकसभा प्रत्याशी डॉ. नवल किशोर शाक्य, कायमगंज विधानसभा प्रत्याशी रहे सर्वेश अंबेडकर, जिला महासचिव इलियास मंसूरी, पूर्व विधायक उर्मिला राजपूत, महानगर अध्यक्ष राघव दत्त मिश्रा, शशांक सक्सेना जिला उपाध्यक्ष,नरेंद्र सिंह यादव, विनीत परमार, नागेंद्र शाक्य आदि रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments