Friday, April 18, 2025
spot_img
HomeFARRUKHABAD NEWSबीबी के घर ना आने से खफा युवक ने जहर खाकर जान...

बीबी के घर ना आने से खफा युवक ने जहर खाकर जान दी

फर्रुखाबाद:(कंपिल संवाददाता) बीबी के मायके आने से
पत्नी के घर न आने से छुब्द युवक ने जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर सीएचसी कायमगंज भर्ती किया गया। हालत गंभीर होने पर उसे लोहिया रेफर किया गया। लोहिया अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। थाना क्षेत्र के ग्राम पहाड़पुर निवासी हरिभान सिंह के पुत्र 48 वर्षीय अजीत चौहान ने बुधवार शाम जहरीला पदार्थ खा लिया था। जिससे उसे हालत बिगड़ गई। जानकारी होने उसे सीएचसी कायमगंज में भर्ती किया गया। हालत गंभीर होने पर उन्हें लोहिया रेफर किया गया। जहां उनकी इलाज के दौरान अजीत ने दम तोड़ दिया। परिजनो में कोहराम मच गया। मृतक के भाई आदर्श ने बताया कि भाभी शीलू का भाई अजीत से विवाद चल रहा था, भाई और भाभी कानपुर में रहते थे। पत्नी से विवाद होने पर सात माह पूर्व भाई दो पुत्रों राज व शिवा को लेकर गांव चले आए। सात दिन पूर्व बहन की शादी समारोह में शामिल होने के लिए उन्होंने पत्नी शीलू को घर आने के लिए फोन किया। लेकिन पत्नी ने आने से मना कर दिया। महिला ने ससुराल जाने से मना कर दिया। जिससे तनाव में आकर युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर खुदकुशी कर ली।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments