Monday, April 21, 2025
spot_img
HomeFARRUKHABAD NEWSलोहिया के सर्जन मेजर डा. रोहित तिवारी ने महिला के पेट से...

लोहिया के सर्जन मेजर डा. रोहित तिवारी ने महिला के पेट से निकाला 10 किलो का ट्यूमर

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) चिकित्सकों को यूं नहीं धरती का दूसरा भगवान कहा जाता है। चिकित्सा व्यापार नहीं मिशन है। सेवाभाव का संकल्प है, इसका एक ताजा उदाहरण तब देखनें को मिला जब एक महिला के पेट से सर्जन मेजर डा. रोहित तिवारी नें 10 किलो का ट्यूमर बाहर निकाला| महिला को केबल 70 रूपये खर्च में नई जिन्दगी दी|
दरअसल लोहिया अस्पताल में तैंनात मेजर डा. रोहित तिवारी सेना में चिकित्सक थे, लेकिन वर्तमान में सरकारी लोहिया अस्पताल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं| मंगलवार को उन्होंने अपनी टीम के सदस्यो के साथ 41 वर्षीय महिला की सभी जांचे करायीं, इसके बाद उन्होंने आपरेशन करनें का फैसला किया | महिला का दिन-प्रतिदिन पेट निकल रहा था| लिहाजा डा. रोहित तिवारी नें मंगलवार को उसका आपरेशन किया तो उसके एक 10 किलो का ट्यूमर निकला| जिसे देखकर सभी की आँखे फटी रह गयीं| महिला का पेट अधिक निकलने से उसको मोटापे का कारण माना जा रहा हठ| महिला पेट में दर्द, बेचैनी और चलते-फिरने में काफी समस्या का सामना करना पड़ रहा था| डा. रोहित तिवारी नें जेएनआई को बताया कि लगभग 2.5 घंटे तक आपरेशन चला, जिसके बाद 10 किलो का ट्यूमर निकाला गया|

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments