Thursday, April 24, 2025
spot_img
HomeFARRUKHABAD NEWSकार्तिक पूर्णिमा: उमड़ा आस्था का सैलाब, लाखों ने गंगा में लगायी पवित्र...

कार्तिक पूर्णिमा: उमड़ा आस्था का सैलाब, लाखों ने गंगा में लगायी पवित्र डुबकी


फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा में आस्था की डुबकी लगानें को लाखों की भीड़ घाट पर उमड़ी| सूर्य की पहली किरण के साथ मन में आस्था और श्रद्धा का सैलाब लिए लाखों श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगाई। जिले के विभिन्न गंगा घाटों पर गुरुवार रात 12 बजे से शुरू हुआ गंगा स्नान शुक्रवार शाम तक जारी रहा।  यह एक महत्वपूर्ण हिंदू त्योहार है, जिसे कार्तिक मास की पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है।
जनपद के थाना कादरी गेट पर पांचाल घाट पर आधी रात से ही श्रद्धालुओं का आवागमन शुरू हो गया था| हजारों लोग सूर्योदय की प्रतीक्षा कर रहे थे। सूर्य की लालिमा दिखाई देते ही लोगों ने गंगा में छलांग लगा दी। कुछ ही देर में गंगा में चारों ओर स्नानार्थी दिखाई देने लगे। कच्चे और पक्के सभी घाटों पर स्नान करने वालों की भारी भीड़ रही। श्रद्धालुओं द्वारा किए गए दीपदान से सुबह मां गंगा रोशनी के सागर में डूबी नजर आईं। घाटों पर श्रद्धालुओं में आस्था और श्रद्धा का अपरंपार सैलाब नजर आया। ऐसे में छोटी काशी श्रद्धालुओं की अटूट श्रद्धा से महक उठी। पावन गंगाजल की शीतलता श्रद्धालुओं के अटूटता का अहसास करा रही थी। इसके साथ ही कमालगंज के श्रंगीरामपुर घाट, शमसाबाद के ढाई घाट पर आस्था का महाकुम्भ नजर आया| श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान, पूजा-अर्चना कर अपने मृतक परिजनों की आत्म शांति के लिए दीपदान किया। श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर घाटों पर पानी के अंदर बैरीकेडिंग, नावों, गोताखोरों तथा मोटरबोट की व्यवस्था की गई थी। कार्तिक पूर्णिमा स्नान पर्व को सकुशल संपन्न के लिए पुलिस ने यातयात प्लान जारी किया है। स्नान पर्व पर निर्धारित प्लान के मुताबिक ही वाहनों का संचालन किया गया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments