राम ने रावण वध कर किया बुराई का अंत

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(राजेपुर संवाददाता)अन्याय, अत्याचार, अनीति और अहंकार का प्रतीक रावण मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम के हाथों मारा गया। लम्बे युद्ध के बाद जैसे ही भगवान राम ने विभीषण के इशारे पर रावण की नाभि में तीर मारा, रावण धराशायी होकर गिर गया। 

कस्बे में हनुमान मंदिर रामलीला मैदान में राम-लक्ष्मण व रावण का युद्ध चला| रामलीला मैदान में दशहरा पर बड़ी संख्या में लोग राम रावण का युद्ध देखने के लिए पहुंचे। राम और रावण के बीच घमासान युद्ध हुआ और अंत में भगवान राम ने रावण का वध कर दिया।दशानन के भूमि पर गिरते होते ही चारों ओर राम की जय जयकार होने लगी| रामलीला कमेटी से सुरेंद्र सिंह फौजी, उमेश सिंह, नितिन अग्निहोत्री, शिब्बू कुमार, गौरव सिंह, अजय कुमार, पंकज रहे| राजेपुर थानाध्यक्ष योगेंद्र कुमार सोलंकी पुलिस बल के साथ मौके पर डटे रहे|