सपा नेता जग्गू यादव की लग्जरी कार को पुलिस नें किया कुर्क

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) बीते लगभग 5 महीने से जेल में निरुद्ध सपा नेता जग्गू यादव की पुलिस नें कार को कुर्क किया|

बुधवार को थाना मऊदरवाजा के प्रभारी निरीक्षक भोलेंद्र चतुर्वेदी नें देवेन्द्र सिंह उर्फ जग्गू यादव की लग्जरी कारी को मेडिकल चौकी के पास से कब्जे में ले लिया | सपा नेता की कुल 19 करोड़ 47 लाख 92 हजार 747 रुपया 61 पैसे की चल-अचल सम्पत्ति को कुर्क किया गया था| जिसमे दो कार भी शामिल थीं| जिसमे से बुधवार को एक कार पुलिस नें कब्जे में ले ली| जग्गू यादव को पुलिस नें 13 जून 2024 को पुलिस नें गिरफ्तार कर जेल भेजा था |
चन्नू अभी पुलिस की पकड़ से दूर
मुकदमा दर्ज होनें के 5 माह बाद भी फरार जग्गू के भाई चन्नू यादव को पुलिस भी तक पकड़ नही सकी |