Tuesday, March 11, 2025
spot_img
HomeFARRUKHABAD NEWSरक्षाबंधन से पूर्व सूतफेनी की खूब हुई बिक्री

रक्षाबंधन से पूर्व सूतफेनी की खूब हुई बिक्री

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) रक्षाबंधन के लिए बाजारों में जमकर खरीदारी की जा रही है। बाजार में सेवइयां की जमकर डिमांड है। सूतफेनी तो उपहार स्वरूप बेटियों के यहां दूसरे शहरों में भी भेजी गयीं | सेवइयां व सूतफेनी रक्षाबंधन व साबन में सर्वाधिक मांग वाल़ा व्यंजन है|
रक्षाबंधन पर घर-घर में सेवइयां परोसने का भी प्रचलन है। शहर के तमाम बाजारों में सेवई व सूतफेनी की बिक्री हो रही है। देसी घी की सूतफेनी का भी बाजार में दावा किया जा रहा है | रक्षाबंधन पर लोगों ने सेवइयां व सूतफेनी की जमकर खरीदारी की। सफेद सूतफेनी लगभग 100 रूपये और भुनी हुई लाल सुतफेनी 120 रूपये किलों बिक्री की जा रही है|

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments