सपा नेता जग्गू यादव गैंगेस्टर में गिरफ्तार

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) सपा नेता जग्गू यादव को पुलिस नें गिरफ्तार कर लिया | उसके ऊपर कई गंभीर मामलों में मुकदमें पूर्व में भी दर्ज है| इसके साथ ही गैंगेस्टर के मुकदमें में पुलिस नें उसकी गिरफ्तारी की है|
फतेहगढ़ के लोको रोड रेलवे कालोनी निवासी देवेन्द्र यादव उर्फ जग्गू सपा का पूर्व जिला उपाध्यक्ष रहा है| जग्गू व उसके भाई सपा नेता योगेंद्र यादव उर्फ चन्नू को पूर्व में जिला प्रशासन ने वर्ष 2017 व 2021 में जिला बदर किया था। भूमाफिया भी घोषित किया जा चुका है। कोतवाली फतेहगढ़ में बीती रात गैंगेस्टर का मुकदमा दर्ज किया गया| जिसमें जग्गू की गिरफ्तारी कर उनका लोहिया अस्पताल में मेडिकल कराया गया|
चन्नू व जग्गू पर दर्ज किया गया गैंगेस्टर का मुकदमा
प्रभारी निरीक्षक हरीश्याम नें कोतवाली फतेहगढ़ में देवेन्द्र सिंह यादव उर्फ जग्गू व उसके भाई योगेन्द्र सिंह उर्फ चन्नू यादव पुत्र शिवनन्दन सिंह के खिलाफ गैंगेस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है| जिसमे जग्गू को गैंग लीडर व चन्नू को सदस्य बनाया गया है|
कोतवाल फतेहगढ़ हरीश्याम नें जेएनआई को बताया कि जग्गू की गैंगेस्टर में गिरफ्तारी की गयी है|