फेरी विक्रेता पर हमला कर 10 हजार लूटे

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रूखाबाद:(नगर संवाददाता) बाइक भिंडत का आरोप लगाकर दबंगों नें फेरी विक्रेता को दौड़ा-दौड़ा कर पीट दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया| तब आरोपी उसकी जेब से 10 हजार रूपये निकाल कर रफूचक्कर हो गये| पुलिस मामले की छानबीन कर रही है|
शमशाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम सुल्तानगंज खरेटा निवासी बुधपाल फेरी लगाकर परचूनी का सामना बेंचते है| शनिवार को वह फेरी लगा कर घर वापस लौट रहे थे| तभी दादूपुर चौराहे पर मलू का नगला निवासी एक युवक बाइक लेकर सामने आ गया, इस बात को लेकर दोनों में आस्तीने खिच गयी| युवक नें अपने अन्य साथियों को भी बुलवाकर उसे घेर लिया और लाठी-डंडो और सरिया से हमला कर दिया जिससे वह लहुलुहान हो गया| हालत खराब होनें पर बुधपाल अर्द्ध मूर्क्षित हो गया| जिसके बाद आरोप है कि उसकी जेब से 10 हजार रूपये भी निकाल लिये गये| घटना के सम्बन्ध में पुलिस को तहरीर दी है| पुलिस छानबीन कर रही है|