सर्बर नें ‘ई-केवाईसी’ प्रक्रिया पर फिलहाल लगाया ब्रेक

FARRUKHABAD NEWS



फर्रुखाबाद:(दीपक शुक्ला)शासन की मानें तो अब सभी राशनकार्ड धारकों को ई-केवाईसी कराना अनिवार्य होगा। यदि ई-केवाईसी नहीं कराई तो राशन कार्ड से नाम हटा दिया जाएगा। साथ ही राशन भी नहीं मिलेगा। जून माह के अंत तक सभी की केवाईसी की जानी थी। लेकिन सर्बर की समस्या के चलते राशन वितरण तक ई-केवाईसी पर फिलहाल विराम लगाया गया है |


अंत्योदय व पात्र गृहस्थी कार्डों में दर्ज मृत नामों को हटाने तथा अपात्र कार्डधारकों की छंटनी करने के लिए जिले में भी ई केवाइसी शुरू की गई है। जिला पूर्ति विभाग सभी अंत्योदय व पात्र गृहस्थी कार्ड के मुखिया व सदस्यों का आधार सीडिंग करके केवाईसी करेगी। इससे मृत सदस्यों का नाम आसानी से हट जाएगा। साथ ही कोटेदार द्वारा यूनिट काटने की शिकायत भी दूर हो जाएगी।
जनपद में 14 लाख यूनिट, चार लाख की हुई ई केवाइसी

जनपद फर्रुखाबाद में कुल 3 लाख 52 हजार राशन कार्ड धारक है| जिसमे 14 लाख यूनिट है | सभी यूनिट का ई केवाइसी होना है| अभी तक लगभग चार लाख यूनिट का ही ई केवाइसी हो पाया है| लिहाजा जून के अंत तक ई-केवाइसी बचे हुए यूनिट को भी करानें का फरमान सरकार का था | लेकिन विभाग के सर्बर में समस्या होनें पर फिलहाल राशन वितरण होनें तक ई-केवाइसी प्रक्रिया पर रोंक लगायी गयी है|
क्या बोले जिला पूर्ति अधिकारी-

जिला पूर्ति अधिकारी सुरेन्द्र यादव ने जेएनआई को बताया कि जिले में 8 जून से लेकर 25 जून तक राशन वितरण होना है| लिहाजा राशन वितरण के साथ ई-केवाइसी कराने में सर्बर की समस्या आ रही थी| जिसको देखते हुए ई-केवाइसी प्रक्रिया फिलहाल राशन वितरण तक विराम कर दी गयी है| राशन वितरण के बाद प्रक्रिया शुरू की जायेगी|