सपा नें हार की समीक्षा में जिला प्रभारी पर भी जड़े आरोप

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी की लोकसभा में हार के बाद पार्टी में समीक्षा शुरू हो गयी है| संगठन के पदाधिकारियों इस हार के पीछे जिला प्रभारी को भी कही ना कहीं जिम्मेदार मान रहें हैं | इसके साथ ही जिला प्रशासन पर भी चुनाव को हरानें के आरोप लगाये जा रहे है |
शहर के आवास विकास स्थित सपा के जिला कार्यालय पर मासिक बैठक आयोजित हुई | जिसमे आरोप-प्रत्यारोप की बौछार के साथ प्रशासन पर चुनाव हरवाने के आरोप लगे| जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव ने कहा प्रत्याशी ने संगठन को भले ही कम तरजीह दी हो फिर भी हमारे समस्त संगठन के एक-एक कार्यकर्ता ने भरी धूप में जान लगाकर काम किया। साथ ही उन्होंने कहा की मतगणना के दौरान पुलिस के लाठी चार्ज पर जो भी कार्यकर्ता घायल हुए उनकी सूची बनाकर जिम्मेदार नेता उनके घर जाकर मदद करेंगे। मुन्ना यादव ने तो जिला प्रभारी विनीत कुशवाहा पर गंभीर आरोप लगा दिए। उन्होंने कहा विनीत कुशवाहा ने प्रत्याशी और संगठन के बीच तालमेल नहीं होने दिया एवं अपने मनमाने फरमानों से चुनाव प्रभावित किया। मुन्ना यादव ने कहा आगे होने वाली खुली समीक्षा बैठक में प्रभारियों को अवश्य बुलाया जाना चाहिए। कहा कि वीवी पैड पर बूथों की पुनर्मतगणना हेतु प्रत्याशी और संगठन को कानूनी कार्यवाही करनी चाहिए। पुष्पेंद्र यादव ने कहा हम हारे नहीं हमें हराया गया है। जिला महासचिव जहान सिंह लोधी ने कहा जिस प्रकार अखिलेश यादव ने घूम घूम कर चुनाव प्रचार किया उस प्रत्याशी को भी हर जगह पहुंचना चाहिए था और संगठन के जिम्मेदार लोगों को विश्वास में लेना चाहिए था। जिला उपाध्यक्ष सुभाष चंद्र शाक्य ने साफ कहा यह चुनाव हम जीते हुए थे परंतु हमारे साथ बेईमानी हुई। इस दौरान जिला प्रवक्ता विवेक यादव ने कहा हमें समाज के सभी वर्गों को बराबर सम्मान कर आगे के चुनाव में लगना होगा। संचालन जिला महासचिव इलियास मंसूरी ने किया। सिराजुल अफाक मुन्ना, सौरभ कटियार, नरेंद्र यादव , चंद्रेश राजपूत, सोमेंद्र यादव ने अपने विचार व्यक्त किये। अनुराग यादव, विनीत परमार, सुशील कुमार, जुगेंद्र सिंह यादव, मनोज यादव, नन्द किशोर दुबे आदि रहे|