मच्छरों से बजबजा रहे नाली व तालाब, बालिका भर्ती,भाजपा नेता सहित कई बीमार

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) तालाब मच्छरों से बजबजा रहें हैं, नालियों की सफाई भी ठीक से ना होनें से उनमे गर्मी बढने से मच्छरों का प्रकोप बढ़ रहा है| जिससे उनके हमले से गाँव में कई लोग बुखार से पीड़ित हैं| मामले में शिकायत होनें पर सीएमओ नें टीम के साथ मौके पर जाकर निरीक्षण किया|
विकास खंड बढ़पुर के ग्राम विजाधरपुर में कई ग्रामीणों को बुखार नें घेर लिया है| आलोक दुबे अपनी 13 वर्षीय पुत्री महक का बीते कई दिनों से लोहिया अस्पताल में उपचार करा रहें हैं| वहीं बीजेपी मंडल महामंत्री 28 वर्षीय शिवम दुबे पुत्र शरद चन्द्र दुबे, उनका भांजा 13 वर्षीय जिनेन्द्र कुमार भी कई दिनों से बुखार व दस्त से पीड़ित हैं | भाजपा नेता की शिकायत पर सीएमओ अवनींद्र कुमार बरौन सीएचसी के स्वास्थ्य कर्मियों के साथ मौके पर पंहुचे| ग्रामीण अशोक दुबे , दिवारीलाल, नितिन दुबे, अंकित कुमार आदि नें कहा कि तालाब व नाली गंदी है| उनमे छिड़काव नही हुआ है| जिससे मच्छर तेजी से पनप रहें हैं| सीएमओ नें कुछ दबाओं का भी वितरण कराया| सीएमओ नें बताया दवाओं का वितरण किया गया है| दवा छिड़काव के निर्देश भी दे दियें हैं|