बूथ लेवल पर बनायी गयी बुलावा टोली

0
201

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) लोकसभाचुनाव को देखते हुए कलेक्ट्रेट सभागार फतेहगढ़ में जिलाधिकारी डा. वीके सिंह की अध्यक्षता में निर्वाचन में लगे विभिन्न प्रभारी अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर आवश्यक निर्देश दिये गये|
अपर जिलाधिकारी सुभाष चन्द्र प्रजापति ने बताया कि बूथ लेवल पर बुलावा टोली बनायी गई है, हर बूथ पर एक ई रिक्शा बुलावा टोली को दिया जाएगा| जनजागरूकता के लिये एक एप विकसित किया गया है जो कि farrukhabad .nic.in से डाउनलोड किया जा सकता है| जिसमे बीएलओ के नंबर व बूथ संख्या भी उपलब्ध है| सभी स्पेशल पोलिंग बूथों के लिए पोलिंग पार्टियो का गठन हो गया है|
जिलाधिकारी नें निर्देश सभी बूथों पर ओ आर एस का घोल व मेडिकल किट उपलब्ध रहे ,सभी बूथों पर पर्याप्त संख्या में कुर्सियों की व्यवस्था हो, महिलाओं व दिव्यांग वोटर्स की लाइनें अलग से बनायी जाए| सभी बूथों पर पंखों की व्यवस्था की जाये सभी मतदाता पर्चियों का वितरण 05 मई तक हो जाये व उसकी क्रॉस चेकिंग भी की जाये| अधिशासी अभियंता विधुत को निर्देशित किया कि 12 व 13 मई को जिले में कोई भी बिजली कटौती न की जाये| बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अरविन्द मिश्रा आदि मौजूद रहे|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]