विद्यालय का ताला तोड़कर 80 किलो गेंहू चोरी

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(राजेपुर संवाददाता) विद्यालय का ताला तोड़कर उसमें रखे गेंहू आदि चोरी कर लिए गए। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर आकर जांच की। थाना क्षेत्र के ग्राम बदनपर कंपोजिट विद्यालय की प्रधानाचार्य सुनीता चौहान ने बताया कि उन्होंने 20 अप्रैल को सुबह जब विद्यालय का मुख्य द्वार खोला तो कमरों के ताले टूटे पड़े थे। अलमारी खुली हुई थी। बखारी खुली हुई थीं। जिससे लगभग 80 किलो गेंहू गायब था। जिसकी सूचना प्रधानाचार्य सुनीता ने ग्राम प्रधान रामवीर सिंह व खंड शिक्षा अधिकारी अनूप सिंह को दी। डायल 112 पुलिस को भी फोन पर सूचना दी। सूचना मिलने पर डायल 112 मौके पर पंहुची और जांच की। प्रधानाचार्य ने थाना पुलिस को तहरीर दी। पुलिस जांच कर रही है।