किशोर को नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश करनें के आरोपी का शांति भंग में चालान

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) किशोर को नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश करनें में आरोपी को पुलिस नें शान्ति भंग में गिरफ्तार कर लिया| जिसके बाद आरोपी को न्यायालय नें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया|
थाना क्षेत्र के ग्राम कड़क्का निवासी 16 वर्षीय किशोर अंकित घास लेनें रामगंगा की कटरी में गया था| जहाँ काफी देर तक जब वापस नही आया तो परिजनों ने उसकी तलाश की| जिस पर वह रामगंगा कटरी में नशे की हालत में बेहोश मिला| किशोर के पिता नें शराब पिलाकर उसके साथ कुकर्म करनें का आरोप मौखिक रूप से लगाया है | मामले की विवेचना में कुकर्म किये जानें की पुष्टि नही हुई| जिसके बाद पुलिस नें आरोपी छविनाथ पुत्र वीरेंद्र को शांति भंग में गिरफ्तार कर लिया| पुलिस नें उसका चालान किया| उपजिलाधिकारी न्यायालय से उसे 14 दिन के लिए जेल भेज दिया गया |
थानाध्यक्ष रणविजय सिंह नें बताया कि जाँच में कुकर्म की पुष्टि नही हुई| लिहाजा आरोपी को शांति भंग में गिरफ्तार कर उसका चालान किया गया|

राजेपुर थाना क्षेत्र कड़का पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस ने राजेपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आरोपी छविराम को गिरफ्तारी दिखाकर कल 151 में शांति भंग एस आई राजीव द्वारा कर दिया गया इस दौरान थाना अध्यक्ष रण विजय सिंह ने बताया है कि आरोपी का शांति भंग में चालान किया गया है उप जिलाधिकारी के थापेश किया गया जो कि न्यायालय द्वारा 14 दिन के लिए आरोपी को जेल भेजा गया है तहरीर के आधार पर पुलिस अन्य लोगों से पूछताछ कर जांच शुरू कर दी है