गठबंधन की फर्रुखाबाद सीट पर चल रहा मंथन, सपा को समर्थन के लिए फिलहाल तैयार नही कांग्रेसी

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) समाजवादी पार्टी नें डा. नबल किशोर शाक्य को अपना लोकसभा की सीट का प्रत्याशी घोषित किया है| लेकिन अभी तक कांग्रेस नेताओं नें उनके चुनाव प्रचार में अपना चेहरा नही दिखाया| इसका कारण शुक्रवार को कांग्रेस के प्रदेश महासचिव प्रकाश प्रधान नें साफ किया| उन्होंने बताया कि अभी गठबंधन की फर्रुखाबाद सीट पर विचार चल रहा है| कुछ दिनों में ही स्थिति साफ होनें पर कांग्रेस नेता चुनावी युद्ध में उतरेंगे| फिर चाहे प्रत्याशी सपा का हो या कांग्रेस का|
शहर के भोलेपुर स्थित कांग्रेस के जिला कार्यालय पर पंहुचे प्रदेश महासचिव नें कहा कि भाजपा द्वारा जनवरी 2018 में अधिसूचित इलेक्टोरल बांड योजना आजाद भारत में चुनावी चंदे की सबसे बड़ी भ्रष्ट योजना बन गयी है| इस योजना की आड़ में भाजपा नें सबसे बड़ा घोटला किया है| सुप्रीम कोर्ट नें भी इस योजना को असंवैधानिक करार दिया है | कांग्रेस नें इस योजना का हमेशा विरोध किया है|
कांग्रेस को केबल न्याय पालिका का सहारा
प्रदेश महासचिव नें कहा कि बीजेपी सरकार में कांग्रेस को केबल न्याय पालिका पर पूरा भरोसा है| केबल वहीं से न्याय की उम्मीद है| बीजेपी दबंगई दिखाकर विपक्ष को दवा रही है| देश बदलाव चाहता है| दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीबाल से पहले झारखंड के सीएम की गिरफ्तारी की गयी|
सपा चुनाव संचालन समिति में सलमान खुर्शीद का नाम देना गलत
उन्होंने कहा कि जिस तरह से सपा के जिलाध्यक्ष चन्द्रपाल यादव नें सपा चुनाव संचालन समिति में पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद का नाम दिया वह पूर्ण रूप से गलत है| जिलाध्यक्ष अपने जनपद में पूर्व सांसद व पूर्व विधायकों और संगठन के पदाधिकारियों के नाम दे सकते है ना की कांग्रेस के कद्दावर नेता सलमान खुर्शीद का| उनका नाम शीर्ष नेतृत्व से भेजा जाता तो ठीक था|
कांग्रेस का एक ही अध्यक्ष होगा
कांग्रेस में वर्तमान में शकुंतला गौतम जिलाध्यक्ष व मनोज गंगवार कार्यकारी अध्यक्ष है| जिनमे आपसी खीचतान रहती है | लिहाजा प्रदेश सचिव नें बताया कि जल्द ही एक जिलाध्यक्ष को पद से मुक्त किया जायेगा| इस दौरान कार्यकारी अध्यक्ष मनोज गंगवार, डॉ. अरुण अग्निहोत्री, नगर अध्यक्ष पुन्नी शुक्ला , कार्यकारी नगर अध्यक्ष अंकुर मिश्रा, अनिल मिश्रा, वरुण त्रिपाठी आदि रहे|