अपर आयुक्त नें परखी बूथों की व्यवस्था

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(राजेपुर संवाददाता) लोकसभा चुनाव को लेकर जनपद आये अपर आयुक्त नें बूथों पर जाकर व्यवस्था को परखा और अवश्यक दिशा निर्देश भी दिये |
जनपद पंहुचे अपर आयुक्त कानपुर ने राजेपुर के पूर्व माध्यमिक विद्यालय चाचूपुर बूथ , जूनियर माध्यमिक विद्यालय गांधी बूथ व राजेपुर उच्च माध्यमिक विद्यालय बूथों का निरीक्षण किया| राजेपुर उच्च माध्यमिक विद्यालय में शिक्षामित्र ज्ञानेंद्र सिंह, बीएलओ आंगनबाड़ी सूरजमुखी से जानकारी ली| राजेपुर विद्यालय में दो कमरे को भी देखा फर्नीचर शौचालय पानी व्यवस्था की जानकारी ली| शिक्षामित्र सुमन राजेपुर उच्च माध्यमिक विद्यालय में मौके पर नहीं मिली| उप जिलाधिकारी अमृतपुर रविंद्र सिंह तहसीलदार कर्मवीर सिंह, लेखपाल श्याम बाबू, सतेंद्र कुमार आदि रहे| अपर आयुक्त कानपुर अजीत कुमार ने बताया है कि चुनाव को लेकर क्षेत्र में विद्यालय में जाकर बूथों का निरीक्षण किया गया|