जिले में एक घंटा 15 मिनट रुकेंगे सीएम योगी

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जनपद आगमन का कार्यक्रम जारी हो गया है| कार्यक्रम के अनुसार सीएम योगी जनपद में कुल एक घंटा 15 मिनट रुकेंगे| अधिकारी दिन भर तैयारियों जायजा लेते रहे|
सीएम योगी शहर के सातनपुर खैराताल में बने हैलीपेड पर हेलीकॉप्टर से दोपहर 1:50 उतरेंगे| इसके बाद वह वह दोपहर 1:55 बजे क्रिश्चियन कालेज मैदान में आयोजित जनसभा में पंहुचेंगे| जहाँ दोपहर 2 बजे से 3 बजे तक जनपद की विभिन्य परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास कर जनसभा को सम्बोधित करेंगे| शाम 3:05 बजे वह हैलीपेड से पुलिस लाइन बरेली के लिए रवाना होंगे|