व्यापार मंडल में नये पदाधिकारियों का मनोनयन

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) व्यापार मंडल की बैठक में नये पदाधिकारीयों को जिम्मेदारी दी है| मनोनीत पदाधिकारियों को संगठन मजबूत करनें की नसीहत दी गयी| नगर के मोहल्ला नरकसा स्थित एक गेट्स हाउस में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गयी| अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष संजीव मिश्रा बॉबी पदाधिकारियों का मनोनयन किया। अंकित कटियार को नगर अध्यक्ष , विपिन दीक्षित मीडिया प्रभारी, मुकेश बाथम सब्जी मंडी अर्रापहाड़पुर का अध्यक्ष, संजय रस्तोगी फतेहगढ़ नगर उद्योग व्यापार मंडल का चेयरमैन मनोनीत किया। सर्वेश अग्रवाल, राजू गौतम , जितेंद्र अग्रवाल, सुभाष बंसल, मनोज अग्रवाल , लाल कनौजिया,अरविंद कुमार गुप्ता, राजू गौतम, महेंद्र कटियार आदि रहे|