नए डिब्बे में पुराना माल है कांग्रेस-सपा का गठबंधन

LUCKNOW Politics Politics- Sapaa Politics-BJP Politics-CONG. लोकसभा चुनाव 2024

कानपुर:यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने प्रदेश में कांग्रेस-सपा गठबंधन पर जमकर निशाना साधा है वह छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय में आयोजित स्पेशल ओलिंपिक भारत की नेशनल पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप का शुभारंभ करने पहुंचे उप मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसे गठबंधन का कोई मतलब नहीं है। चुनाव के समय किए गए इस गठबंधन को नए डिब्बे में पुराना माल कहा जा सकता है। प्रदेश में यह गठबंधन धरातल पर पूरी तरह से फ्लाप साबित होगा।कांग्रेस और सपा ने पहले भी गठबंधन किया था। तब भी सबने कहा था कि दोनों लड़के मुंह की खाएंगे। इस बार भी इनकी प्रदेश में दाल नहीं गलने वाली है। इस बार भी लोकसभा चुनाव में सपा का सूपड़ा साफ होगा। भाजपा 80 सीटों पर जीत दर्ज करेगी। केंद्र में तीसरी बार प्रचंड बहुमत के साथ भाजपा की सरकार बनेगी।भाजपा में मंडल अध्यक्ष से लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष तक सामान्य कार्यकर्ता बन सकता है जबकि पारिवारिक दल प्राइवेट लिमिटेड कंपनी की तरह चलाए जाते हैं।