मार्ग दुर्घटना में हलवाई नें तोड़ा दम

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) मार्ग दुर्घटना में हलवाई गंभीर रूप से घायल हो गया| उसे गंभीर हालत में लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया| कुछ देर चले उपचार के बाद उसे चिकित्सक नें मृत घोषित कर दिया| परिजन का रो-रो कर बुरा हाल हो गया|
थाना मऊदरवाजा के बीबीगंज निवासी 45 वर्षीय बाबी गुप्ता उर्फ बनिया पुत्र रज्जन गुप्ता हलबाई का कार्य करता था| बीती रात वह बाइक से थाना राजेपुर के ग्राम खदिया से लौट रहा था| उसी दौरान खदीया के पास किसी अज्ञात वाहन नें उसे जोरदार टक्कर मार दी | जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया | उसे लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया| जहाँ चिकित्सक नें उसे मृत घोषित कर दिया| मृतक का विवाह नही हुआ था |