आजादी दिलानें वाले महापुरुषों को रहना चाहिए याद

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) मेला राम नगरिया के सांस्कृतिक पंडाल में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित सम्मेलन का आयोजन किया गया | जिसमे आजादी में क्रांतिकारियों के बलिदान पर विस्तार पर चर्चा हुई| जिसमे कहा गया कि हमे आजादी दिलानें वाले महापुरुषों को सदैव याद रखना चाहिए|
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बॉबी दुबे (आजाद), संगठन के जिलाध्यक्ष रितेश शुक्ला, जिला महामंत्री अरबिंद शुक्ला ने शहीद पंडित रामनारायण आजाद के चित्र पर माल्यार्पण कर किया| बॉबी दुबे नें कहा कि हमको यह नही भूलना चाहिए की आजादी कैसे मिली| आजादी दिलानें वाले महापुरुषों को हमे याद रखना चाहिए| जिससे की आनें वाली पीढ़ी में देश भक्ति की भावना पैदा हो| रीतेश शुक्ला नें कहा की फर्रुखाबाद आजादी की लड़ाई का केंद्र शहीद पंडित रामनारायण आजाद के कारण रहा | जिला महामंत्री अरविन्द शुक्ला नें कहा कि क्रांतिकारियों के कार्यक्रमों में सभी वंशजों को आना चाहिए| संत सत्यगिरी के संत सत्यगिरी नें सभी को आशीर्वाद दिया| संचालन वैभव सोमबंशी नें किया| नीरज दुबे, गोबिंद शुक्ला, अरविन्द दुबे, नीरज शुक्ला, चन्द्र प्रकाश दीक्षित आदि रहे|