तो क्या मोटरसाइकिल स्टंट शो में यातायात नियमों की धज्जियां उड़ानें की तैयारी ?

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) नगर के बढ़पुर स्थित एक बाइक कम्पनी के द्वारा स्टंट शो का आयोजन किया जा रहा है| जिसमे बाइकों की बिक्री बढ़ानें के लिए स्टंट शो का मंच तैयारी किया जा है| यातायात के नियम इसकी अनुमति देते हैं| इसके बाद भी शहर में जमकर इसका प्रचार किया जा रहा है|
केंद्र सरकार के मोटर वाहन अधिनियम में अराजक ड्राइविंग व सड़क पर दुर्घटना का कारक बनने पर सख्ती होने के बाद प्रदेश सरकार ने भी इसे अंगीकार किया है। इसमें किसी भी तरह की दुर्घटना का कारण बनने पर कठोर कार्रवाई के निर्देश जारी कर दिये गए हैं। स्पष्ट कहा गया है कि खतरनाक तरीके से गाड़ी चलाने, यातायात नियमों का पालन किये बिना ओवरटेक करने, किसी भी तरह के स्टंट करने पर जेल तक भेजने का प्रावधान है। इसमें छह माह तक सजा हो सकती है। किसी को भी अराजक ड्राइविंग करनें की अनुमति नही देता|
कार्यक्रम स्थल कि अनुमति नही
रविवार 11 फरवरी को दोपहर 2 से 7 बजे तक मोटरसाइकिल स्टंट शो क्रिश्चियन कालेज मैदान में किया जा रहा है| क्रिश्चियन कालेज के प्रधानाचार्य अनुराग मल नें बताया की उन्होंने कालेज मैदान में किसी भी शो की अनुमति नही दी गयी है | यदि शो हुआ तो उसे पुलिस द्वारा हटवाया जायेगा|
सीओ बोले यदि स्टंट शो हुआ तो होगी कार्यवाही
मामला जानकारी में आया है| यदि आयोजन करें तो उसकी अनुमति ले लें| प्रदर्शनी लगाना चाहें तो लगा सकते हैं| मोटरसाइकिल स्टंट शो की अनुमति किसी भी कीमत पर नही दी जायेगी| कोई भी काम इस तरह का ना हो जिससे युवाओं पर गलत असर पड़े|