लोकसभा से पहले मह‍िलाओं पर बीजेपी का फोकस

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर बीजेपी नें आधी आबादी (महिलाओ) पर फोकस कर दिया है | जिसके लिए बीजेपी नें ‘नारी शक्ति वंदन अभियान’ को 10 फरवरी से 26 फरवरी तक चलायेगी|
शहर के आवास विकास स्थित भाजपा जिला मुख्यालय पर मंगलवार को जिलाध्यक्ष रुपेश गुप्ता की अध्यक्षता में ‘नारी शक्ति वंदन अभियान’ को लेकर जिला कार्यशाला आयोजित हुई| जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता ने बताया संगठन स्तर पर ‘नारी शक्ति वंदन अभियान’ चलाया जायेगा| जो की पांच चरणों में चलाने के निर्देश हैं| इस अभियान में भाजपा महिला मोर्चा की भागीदारी रहेगी| पहले चरण में 10 फरवरी से शक्ति संवाद कार्यक्रम जिला स्तर पर होगा| 11 फरवरी से 14 फरवरी के मध्य शक्ति सम्मान कार्यक्रम आयोजित होगा| विधानसभा स्तर पर आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में एनजीओ से संबंधित प्रमुख महिलाओं को अच्छे कार्यों के लिए सम्मानित किया जाएगा। तीसरे चरण में स्वयं सहायता समूह संपर्क कार्यक्रम 12 से 21 फरवरी के मध्य होगा| चतुर्थ चरण में मंडल स्तर पर 22 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लाइव संबोधन कार्यक्रम स्वयं सहायता समूह के सदस्यों के साथ सुना जायेगा। पांचवें चरण में 25 से 26 फरवरी के मध्य जनपद स्तर पर एनजीओ सम्मेलन आयोजित होगा। जिसमें जिला पंचायत अध्यक्ष मोनिका यादव की देखरेख में कार्यक्रम आयोजित होगा। महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष बबीता पाठक, जिला महामंत्री हिमांशु गुप्ता ने अपने विचार रखे| ममता सक्सेना, जिला मंत्री अभिषेक बाथम, श्वेता दुबे व रचना अवस्थी आदि रहे|