अज्ञात वाहन की टक्कर से साधू की मौत

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(कमालगंज संवाददाता) अज्ञात वाहन की टक्कर से साधू की मौत हो गयी| शिनाख्त ना होनें से पुलिस नें शव को मोर्चरी में रखवाया| शनिवार को सुबह मृतक के भाई ने शव की पहचान की|
पड़ोसी जनपद कन्नौज के थाना गुरसहायगंज अशोक नगर निवासी 45 वर्षीय विमल उर्फ सीताराम बाबा अपनी पत्नी विट्टन के साथ मंदिरों में रहकर गुजारा करता था| बीती रात किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी| गश्त कर रही पीआरबी को कमालगंज थाना क्षेत्र के एचएम कोल्ड के पास शव मिला| पहचान ना होने पर पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया| जानकारी होने पर सुबह गुरसाहगंज अशोक नगर निवासी कमल कुमार ने शव की शिनाख्त भाई विमल के रुप की| उन्होंने बताया कि शादी होने के बाद बच्चे ना होने पर पत्नी के साथ मन्दिरों में आते जाते रहते थे दो माह पूर्व पत्नी की मौत हो गयी|15 वर्षों से बाबा बन गया था| सोशल मीडिया पर जानकारी हुई थी|