संजय कुमार होंगे फर्रुखाबाद के नगर मजिस्ट्रेट, सतीश चन्द्र का तबादला

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) लोक सभा चुनाव 2024 को देखते हुए सरकार लगातार तबादला एक्सप्रेस चला रही है| पहले जिलाधिकारी संजय सिंह का तबादला पीलीभीत के लिए किया अब नगर मजिस्ट्रेट का भी तबादला कर दिया|

नगर मजिस्ट्रेट सतीश चन्द्रा नें बीते 1 जुलाई 2023 को फर्रुखाबाद का चार्ज लिया था| सतीश चन्द्रा नें दीपाली भार्गव के तबादले के बाद चार्ज लिया था| लगभग आठ महीने उन्होंने फर्रुखाबाद सिटी मजिस्ट्रेट के पद पर कार्य किया| सरकार नें सतीश चन्द्रा को बनारस तबादले पर भेज दिया है| उनकी जगह पर जनपद बिजनौर के एसडीएम संजय कुमार को नगर मजिस्ट्रेट बनाया है|