सपा नें डॉ. नबल किशोर शाक्य को बनाया फर्रुखाबाद से लोक सभा का प्रत्याशी

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) समाजवादी पार्टी ने इस साल होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए अपने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है| इसमें 16 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया गया| पहली सूची में ही सपा नें फर्रुखाबाद से लोकसभा चुनाव का टिकट डॉ. नबल किशोर शाक्य को दिया है|

दरअसल डॉ. नबल किशोर शाक्य को जब लोक सभा का प्रभारी पार्टी ने बनाया था उसी समय से यह मान लिया गया था की कैंसर सर्जन डॉ. नबल किशोर शाक्य को ही पार्टी अपना प्रत्याशी बनायेगी| मंगलवार को सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव नें लोक चुनाव चुनाव के लिए प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी| जिसमे नबल किशोर को फर्रुखाबाद से लोक सभा का प्रत्याशी बनाया गया है| सपा के लोक सभा प्रत्याशी डॉ. नबल किशोर शाक्य नें जेएनआई को फोन पर बताया कि किसी से उनका कोई भी मुकबला नही है| वह पार्टी के सभी पदाधिकारियों और हर जाति वर्ग के लोगों को साथ लेकर चुनाव मैदान में उतरेंगे| जिस प्रकार उन्होंने चिकित्सक बनकर समाज की सेवा की है| उसी प्रकार वह समाज की सेवा करते रहेंगे|